फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मॉनिटर ने शरारत करने से रोका तो छात्रों ने चाकू से भाई पर किया हमला, जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बनूड़ के कुछ विद्यार्थियों ने रंजिशन एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र का पीजीआई में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, छात्र की आंख में गहरा घाव होने के कारण एक आंख की रोशनी जाने का खतरा बना है। जानकारी के अनुसार, गुरज्ञान सागर सिंह बनूड़ के वार्ड नंबर 9 का रहने वाला है। उसे 11वीं कक्षा का मॉनिटर बनाया था। वह विद्यार्थियों को शरारत करने से रोकता था। इस कारण कुछ छात्र उससे रंजिश रखने लगे और उसे सबक सिखाने की धमकी देने लगे। इस बारे में गुरज्ञान ने स्कूल में 12वीं में पढ़ते चचेरे भाई फतेहजंग सिंह को बताया। इस पर फतेहजंग ने उसे स्कूल की पिछली गली से घर जाने को कहा। जब वह खुद स्कूल से बाहर जाने लगा तो अन्य छात्रों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बनूड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर है। इंस्पेक्टर किरपाल सिंह मोही ने कहा कि घायल छात्र बयान लिए जाएंगे। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन

लांडरां/ बनूड़। हमले में गंभीर रूप से घायल फतेहजंग सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें