फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लड़की ने मिलने से मना किया तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गांव फैदां में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। मृतक की पहचान 20 साल के विशाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। मोबाइल में मृतक युवक और एक लड़की के बीच हुई चैटिंग मिली है, जिसमें युवक ने युवती को मिलने के लिए कहा था, लेकिन युवती ने मिलने से मना कर दिया। इस पर युवक ने लिखा था कि अगर वह नहीं मिलेगी तो वह मर जाएगा। इस पर युवती ने जवाब दिया कि मरना है तो मर जा। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इसका रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक विशाल तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी दो बहनें शादीशुदा हैं।
विज्ञापन


पुलिस को सेक्टर-45 की डिस्पेंसरी से इस मामले की सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि शनिवार को विशाल घर पर अकेला था और उसके परिजन घर से बाहर गए हुए थे। विशाल ने एक कपड़े को कमरे में लोहे के एंगल से बांधकर फंदा लगाया है। जब परिजनों ने घर पहुंचकर विशाल को फंदे से लटका देखा तो तुरंत सेक्टर-45 की डिस्पेंसरी में पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-31 थाने के एडिशनल एसएचओ एसआई राजकुमार ने मृतक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। मोबाइल में एक युवती के साथ चैटिंग मिली है। बताया जा रहा है कि विशाल 10वीं पास था और नौकरी की तलाश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें