फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: साथ खेलने से मना किया तो चाकू से किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 में पकड़म-पकड़ाई के खेल में न खिलाने पर गुस्से में आए एक बच्चे ने दूसरे 11 साल के बच्चे के कान पर चाकू से हमला कर दिया। इससे बच्चे के कान से काफी खून बहने लगा और परिजनों ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल बच्चे के कान पर दो टांके लगे हैं और पेट पर भी छोटा कट है। घायल बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत दे दी है। घायल बच्चे देव वासी फेज-11 ने बताया कि वह छठी कक्षा में पढ़ता है। दोपहर करीब एक बजे दोस्त के साथ घर के मैदान में पकड़म-पकड़ाई खेल रहा था। तभी पास में रहने वाला एक लड़का आया और साथ में खेलने के लिए पूछा तो उसे मना कर दिया। इस पर दूसरे लड़के ने देव को पत्थर से मारा तो बदले में उसने भी पत्थर से वार कर दिया। इसके बाद दूसरे बच्चें ने गुस्से में अपनी जेब से चाकू निकाला और उस पर वार कर दिया। वह बचाव में नीचे झुका तो चाकू उसके कान पर लग गया। कान से काफी खून बहने लगा तो हमलावर बच्चा भाग गया।
विज्ञापन

बाद में देव के दोस्त ने सूचना उसके घर में दी तो देव की मां और पिता आए और उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में ले गए। उसके कान पर गहरा कट लगने से दो टांके लगे हैं। इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें