फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा जब अटैची में नोट लेकर जाते थे तब सोनिया से होती थी मुलाकात : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा- जब वह सोनिया गांधी से मिलने जाते थे तो उन्हें एक महीने तक मिलने का समय नहीं मिलता था। जब वह अटैची में नोट भरकर जाते थे तो उनकी मुलाकात जल्द हो जाती थी। उन्होंने कहा- किरण चौधरी ने जब दिल्ली में भाजपा ज्वाइन की तब कांग्रेस के नेताओं में काफी छटपटाहट हुई और एक व्यक्ति ने तो हदें ही पार कर दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान नहीं होता। हमारी संस्कृति में महिलाओं का सम्मान सबसे ज्यादा है। महिला के सिर पर भी पगड़ी होती है। महिलाओं का सम्मान अगर किसी ने किया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने किया है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर नेतृत्व का अधिकार दिया है।
उन्होंने यह बात वीरवार को सीएम आवास उस समय कही, जब उनकी मौजूदगी में किरण चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी, कांग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य, कांग्रेस के जिला प्रमुख कार्यकर्ता, ब्लॉक मेंबर, एआईसीसी के प्रमुख कार्यकर्ता, पार्षद, सरपंच, पूर्व सरपंचों समेत कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर सीएम सैनी ने कहा कि जब चौधरी बंसीलाल मुख्यमंत्री थे तब गठबंधन सरकार थी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल संगठन मंत्री थे और पीएम मोदी उस समय हरियाणा के प्रदेश प्रभारी थे। उन्होंने कहा कि काम के सिलसिले में कई बार मेरा भी चौधरी बंसीलाल से मिलना होता था। उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है।
विज्ञापन

झूठ बोलते और षड्यंत्र रचते हैं कांग्रेस के लोग : किरण
इस मौके पर भाजपा नेता व विधायक किरण चौधरी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरल स्वभाव की कायल हूं। मुख्यमंत्री जनता के हित में लगातार काम कर रहे हैं और लोगों से हर रोज दिन-रात मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अबकी बार नायब सरकार बननी तय है। मुख्यमंत्री ने सरपंचों की मौज करवा दी है। अब सरपंच खुलकर गांवों का विकास करा सकेंगे। किरण ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग झूठ बोलते हैं और षड्यंत्र रचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें