मनीमाजरा। मौलीजागरां पुलिस ने पड़ोसी के पेट में नुकीला हथियार घोंप दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित की गलती यह थी कि वह आरोपी को गालियां देने से रोक रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मौलीजागरां स्थित चरण सिंह कॉलोनी निवासी अजीत ने बताया कि 16 फरवरी को रात 11 बजे वह अपने घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला राजेश घर से बाहर निकला और उसे गालियां देने लगा। अजीत ने इसका विरोध किया तो राजेश अपने घर के अंदर चला गया। कुछ ही मिनटों के बाद वह वापस आया और एक नुकीला हथियार अजीत के पेट में घोंप दिया। अजीत को उपचार के लिए जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया।