फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिल्ली की ओर से आने वाली अधिकतर बसों के पहिए थमें, जाम में फंसे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दिल्ली की ओर आने-जाने वाली बसों पर भी काफी असर देखने को मिला। दिल्ली की ओर से चंडीगढ़ आने वाली बसाें की संख्या सामान्य से कम रही। कई बसें देर रात तक जाम में फंसी रहीं। छुट्टी का दिन होने की वजह से आईएसबीटी-17 और 43 पर ज्यादा भीड़ नहीं थी लेकिन अंबाला से आने वाले ड्राइवरों ने कहा कि वहां स्थिति खराब है। कई लोग बसों के इंतजार में खड़े हैं। जाम होने से समय भी डेढ़ गुना ज्यादा लगा। आईएसबीटी-17 और 43 से दिल्ली की ओर जाने वाली बसें सामान्य से कम रहीं। दिल्ली से जो बसें बीते बुधवार की रात या फिर वीरवार की सुबह जल्दी चंडीगढ़ आ गई थीं, उन्हीं बसों को आधा से एक घंटे के अंतर पर दिल्ली के लिए रवाना किया जा रहा था ताकि यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। जबकि दिल्ली व हिसार की ओर से वाया अंबाला शहर व कैंट से होकर आने वाली बसों की संख्या काफी कम थी क्योंकि एक दिन पहले ही हरियाणा रोडवेज मुख्यालय की ओर से सभी जिलों को इस बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे। वीरवार की सुबह जाे बसें चंडीगढ़ की ओर रवाना हुईं, वे डेराबस्सी, भांखरपुर, जीरकपुर, एयरपोर्ट लाइट, हल्लोमाजरा प्वाइंट व ट्रिब्यून चौक पर काफी-काफी देेर तक जाम में फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें