फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब में थमेंगे बसों के पहिए, आज से हड़ताल पर रोडवेज कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कस यूनियन की बुधवार को परिवहन सचिव के साथ एक बैठक हुई, जिसमें कर्मचारियों की मांगों को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। यही कारण है कि यूनियन ने वीरवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का का एलान कर दिया है। यूनियन के प्रमुख रणजीत बावा ने कहा कि उन्होंने सरकार से मांग की थी कि किलोमीटर स्कीम पर बसें चलाने का टेंडर रद्द किया जाना चाहिए, लेकिन बावजूद इसके सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी। यही कारण है कि वीरवार से उन्होंने चक्का जाम करने का फैसला लिया है। इस दौरान लॉन्ग और लोकल रुट पर बसें नहीं चलेंगी। जो बसों पहले लॉन्ग रुट पर गई हुई हैं, उनको दोबारा रुट पर नहीं चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों को पक्के करने की उनकी मांग को भी पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की धक्केशाही के कारण स्वतंत्रता दिवस को वह गुलामी दिवस के रूप में मनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें