फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने किए थे जो वादे, उनका क्या हुआ : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान जो वादे पंजाबियों से किए थे उनका क्या हुआ। पंजाब के लोग इस बारे में जानना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को न राहत मिली, न विकास हुआ, सिर्फ प्रचार ही किया गया। शर्मा ने कहा कि अब सरकार तरनतारन उपचुनाव में झूठे दावे और वादे कर लोगों को फिर गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि साल 2022 के चुनावों के दौरान पंजाब की हर महिला को 1000 रुपये प्रतिमाह देने, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और स्कूलों व अस्पतालों की स्थिति सुधारने के वादे किए थे लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी जनता को न राहत मिली है और न विकास दिखाई दे रहा है। किसानों को न तो पूरा मुआवजा मिल रहा है और न ही फसल का उचित मूल्य। ऊपर से नशा मुक्ति और कानून व्यवस्था के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। पंजाब की अर्थव्यवस्था बिगड़ी हुई है। उद्योग पलायन कर रहे हैं और नौजवान विदेश जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें