शहर में अवैध तरीके से चल रही वेब बेस्ड टैक्सियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को चंडीगढ़ प्रशासन के आला अधिकारियों ने बेव बेस्ड टैक्सी संचालकों के साथ मीटिंग की और अवैध तरीके से संचालित हो रही टैक्सी सेवा को बंद करने के आदेश दिए।
शहर के 5-7 वेब बेस्ड बड़ी टैक्सी ऑपरेटर को भी मीटिंग में बुलाया गया था। उन्हें भी बिना अनुमति लिए दी जा रही टैक्सी सेवा को बंद करने के आदेश दिए गए।
यूटी सचिवालय में गृहसचिव अनुराग अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी भावना गर्ग के अलावा स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।