फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के धूल भरे कणों से खतरनाक हुई हरियाणा की हवा, अगले 48 घंटे ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Mon, 15 Jul 2019 12:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
कुछ ऐसा रहा हरियाणा के हिसार का नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीते तीन दिनों से राजस्थान से लगातार आ रहे धूल-कणों ने सिरसा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 432 तक पहुंचा दिया है। रोहतक, हिसार समेत कई जिलों में शानिवार को भी आसमान में जमे धूल के गुबार और धूलभरी हवाएं चलने से लोग परेशान रहे।

विज्ञापन


दूसरी तरफ हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में बीते तीन दिनों से झमाझम बारिश होने से राहत है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा के शेष हिस्सों में भी 15 जुलाई से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जो 19 जुलाई तक जारी रहेगा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर शनिवार को जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक के मुताबिक देश के 94 शहरों में सबसे अधिक प्रदूषित हवा सिरसा की रही, जहां एक्यूआई 24 घंटे में 62 अंक बढ़कर शनिवार में 432 तक पहुंच गया।
विज्ञापन


सिरसा से सटे हिसार में भी पीएम 2.5 की मात्रा 325 तक पहुंच गई। इसी तरह हरियाणा के कई जिलों में दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं राजस्थान से धूल-कण ले कर आईं, जो बारिश न होने से आसमान के मध्य लेयर में ठहर गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें