फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल की हवा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, हरियाणा के दो और शहरों की हालत बेहद खराब

Wed, 16 Oct 2019 01:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मौसम के संधिकाल में लोगों को बीमारियों से सावधान रहने की जरूरत है। हरियाणा में दिन और रात के तापमान दोगुना अंतर दर्ज किया गया है। शाम होते ही ओस की बूंदें अपना असर दिखाने लगी हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा में 18 अक्तूबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम का रुख बदलते ही ठंड में इजाफा होने के आसार हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को भी आसमान साफ रहा। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के मुताबिक हिसार में दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान प्रदेश में सबसे कम हिसार में ही 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। रोहतक में दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। 

प्रदेश के अन्य हिस्सों में दिन और तापमान में दोगुना अंतर दर्ज किया गया है। ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे आ चुका है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने 18 अक्टूबर को बादलवाही और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। उसके बाद मौसम के शुष्क और साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Trending Videos

गुलाबी जाड़ा शुरू होते ही मौसमी बीमारियां भी सिर उठाने लगी हैं। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि मौसम के बदलते मिजाज की वजह से हो रही बीमारियों से बचें। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह तक ठंड रफ्तार पकड़ सकती है।

             किस शहर में- कितना रहा तापमान
 
शहर                  अधिकतम   न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस में)
अंबाला  32.3 20.2
भिवानी 32.1 20.2
फरीदाबाद 35.5 20.2
गुरुग्राम 34.4  20.3
हिसार 36.8 18.2
करनाल 32.6  19.2
कुरुक्षेत्र 32.5 20.0
नारनौल 35.5 18.4
रोहतक 32.2 19.2
सिरसा  35.4 20.4
        
पराली जलने और पारा गिरने से दिल्ली और हरियाणा में भी वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सोमवार को जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक में देश के 105 शहरों में हरियाणा के तीन शहरों की हवा बेहद खराब तो 11 शहरों की हवा खराब बताई गई है। देश में सबसे अधिक वायु प्रदूषण करनाल में पाया गया। दिल्ली में सूचकांक 270 के मुकाबले हरियाणा के छह शहरों में पीएम 2.5 का स्तर ज्यादा पाया गया है। विशेषज्ञों ने लोगों को आगाह करते हुए आने वाले दिनों में प्रदूषण स्तर और बढ़ने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन

शहर वायु गुणवत्ता सूचकांक मूल्य
करनाल   बहुत खराब 343
यमुनानगर  बहुत खराब 304
पानीपत बहुत खराब 336
सोनीपत  खराब  230
सिरसा खराब 246
पलवल  खराब 285
नारनौल खराब 211
मानेसर खराब 236
कुरुक्षेत्र खराब 290
जींद  खराब 257
हिसार  खराब 257
गुरुग्राम खराब 240
    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें