चंडीगढ़। चंडीगढ़। पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में हुई तेज बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में 31.8 एमएम और पंचकूला में 99 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 5 और 6 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 5 सितंबर को आंशिक बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा। 6 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
7 सितंबर से मौसम में सुधार की उम्मीद है। 7 से 9 सितंबर तक आसमान में हल्के बादल रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 25 डिग्री तक पहुंच सकता है।