फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिल्ली में मौसम ने रोकी उड़ानों की राह, चंडीगढ़ बना संकट में सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को मौसम ने हवाई यातायात की रफ्तार थाम दी। तेज बारिश, आंधी, बिजली की कड़कड़ाहट और खराब विजिबिलिटी के चलते नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग प्रभावित हुई। ऐसे में दिल्ली के आसमान में फंसी उड़ानों के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट सुरक्षित विकल्प बनकर सामने आया। डिब्रूगढ़ और बंगलूरू से नई दिल्ली जा रही दो इंडिगो उड़ानों को डायवर्ट कर चंडीगढ़ उतारा गया। दोनों विमानों में कुल 339 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दोनों उड़ानों को तत्काल सुरक्षित लैंडिंग की अनुमति दी। यात्रियों को मौसम सामान्य होने तक चंडीगढ़ में रुकना पड़ा। दिल्ली में स्थिति सुधरने के बाद दोनों विमानों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
12:59 बजे उतरी डिब्रूगढ़ वाली फ्लाइट, 129 यात्री थे सवार
डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान को खराब मौसम के कारण चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया। विमान दोपहर 12:59 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरा। इसमें 129 यात्री सवार थे। दिल्ली में मौसम में सुधार के बाद विमान को दोपहर 1:39 बजे चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

बंगलूरू वाली फ्लाइट में 210 यात्री, एक घंटे बाद दिल्ली रवाना
बंगलूरू से नई दिल्ली जा रही दूसरी इंडिगो उड़ान भी खराब मौसम के कारण चंडीगढ़ पहुंची। विमान ने दोपहर 1:06 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड किया। इसमें 210 यात्री सवार थे। दिल्ली का मौसम सुधरने के बाद विमान दोपहर 2:06 बजे चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।
15 उड़ानों को बदलना पड़ा रूट, 12 जयपुर और एक लखनऊ भेजी
दिल्ली में मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। तेज हवाओं और आसमानी बिजली के बीच मौसम बिगड़ने से हवाई यातायात पर असर पड़ा। इसके चलते कुल 15 विमानों को अपना रूट बदलना पड़ा। इनमें 12 विमानों को जयपुर और एक को लखनऊ डायवर्ट किया गया, जबकि दो उड़ानों को चंडीगढ़ भेजा गया।
मौसम साफ होने तक चंडीगढ़ में रुके यात्री
अचानक रूट बदले जाने से दिल्ली जा रहे यात्रियों को अनियोजित ठहराव का सामना करना पड़ा। दोनों विमानों के यात्री चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मौसम सामान्य होने का इंतजार करते रहे। दिल्ली में लैंडिंग के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने के बाद दोनों उड़ानों को दोबारा गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। दिल्ली में मौसम खराब होने के बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट ने डायवर्ट की गई दोनों उड़ानों को सुरक्षित उतारने के लिए तत्काल व्यवस्था की। इस दौरान एयरपोर्ट पर संचालन सामान्य रहा और दोनों विमानों को मौसम में सुधार के बाद निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें