फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले दो दिन कुछ ऐसा रहेगा चंडीगढ़ का तापमान, तैयार रहें

Tue, 26 Apr 2016 11:05 AM IST
ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
रोज गार्डन में पानी पीती टिटहरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़ों में हुई बारिश का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। अगले दो दिन में चंडीगढ़ का तापमान बदल सकता है। इसकी वजह से दिन के तापमान में काफी कमी आई है। करीब हफ्ते भर पहले चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार था। पांच साल में पहली बार अप्रैल में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन दो दिन पहले हुई बारिश से राहत मिल गई है।
विज्ञापन

दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन मौसम ठीक रहने वाला है। ज्यादा गर्मी नहीं सताएगी।

धूल भरी आंधी कर सकती है परेशान 
26 और 27 अप्रैल को हरियाणा व पंजाब के कुछ इलाकों में तो धूल भरी आंधी भी चल सकती है। इसका असर भी तापमान में जरूर दिखेगा। सोमवार को दिन का तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। इसी तरह से रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया। रात का तापमान भी नॉर्मल से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान तो नॉर्मल के आसपास रहेगा, लेकिन रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। रात का तापमान 23 डिग्री तक जा सकता है, जबकि दिन का तापमान 38 डिग्री के आसपास जा सकता है। तीनों दिन हल्के-हल्के बादल भी छाए रहेंगे।
विज्ञापन


अभी तीन दिन राहत
मौसम विभाग के मुताबिक इस इलाके में लगातार आ रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस से तापमान में नरमी आई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से श्रीनगर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी हुई। इससे मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि तीन दिन बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें