फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टर्न डिस्टरबेंस: चंडीगढ़ में आज और कल भारी बारिश के आसार, गर्मी उमस से मिलेगी राहत

Sat, 17 Aug 2019 11:13 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
sec 10-16 ke dividing road pe barish mein gujrate raahir
विज्ञापन
काफी दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे चंडीगढ़वासियों के लिए अगले कुछ दिन राहत भरे रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, 17 और 18 अगस्त को चंडीगढ़ सहित आसपास के इलाकों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। दोनों दिन कम से कम 100 एमएम बारिश होने की संभावना है। बारिश की वजह मानसून और सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस बताया जा रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस मानसून को सपोर्ट करेगा और इससे पूरे ट्राइसिटी में अच्छी बारिश होगी।
विज्ञापन


यदि मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित होती है तो अगले एक हफ्ते तक शहरवासियों को गर्मी व उमस से राहत मिलनी तय है। चंडीगढ़ में मानसून की एंट्री तो देरी से हुई थी, लेकिन शुरुआत में अच्छी बारिश हुई। लगातार छह दिन बारिश होती रही। जुलाई में एक वक्त ऐसा आया, जिसमें बारिश सामान्य से ज्यादा दर्ज की गई। मगर उसके बाद तो चंडीगढ़ भारी बारिश के लिए तरस गया।

हालात यह रहे कि आधा अगस्त बीत चुका है, एक भी बार 15 एमएम से ज्यादा बारिश नहीं हुई। हालात सूखे जैसे बनने लगे। मानसून की बारिश में करीब 35 फीसदी की रिकार्ड कमी दर्ज की गई। बीच में वेस्टर्न डिस्टरबेंस आए, लेकिन वे मानसून को सपोर्ट नहीं कर पाए। इस वजह से बारिश की कमी बनी रही और लोगों को गर्मी व उमस झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि बारिश के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। 16 की रात में अच्छी बारिश होगी। उसके बाद 17 को रुक-रुक होती रहेगी। 18 अगस्त को अच्छी बारिश होने के आसार हैं। उसके बाद बरिश थम जाएगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था।

शुक्रवार को चंडीगढ़ में 17 एमएम और पेरीफेरी इलाके में 11 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। हालांकि बारिश से हवा में नमी की मात्रा पर कोई फर्क नहीं पड़ा। हवा में अधिकतम नमी की मात्रा 93 फीसदी और न्यूनतम 66 फीसदी रिकार्ड किया गया। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 29 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 के आसपास रिकार्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें