अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बॉर्डर पर दो अलग-अलग घटनाओं में हथियार बरामद किए हैं। BSF की 100 बटालियन के अधिकारी अमित पांडे ने बताया कि सेक्टर अटारी में पेट्रोलिंग के दौरान बीओपी पुल मोर के पास एक विदेशी पिस्टल, एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं 181 बटालियन के अधिकारी रमेश कुमार शाह के अनुसार बीओपी मुहावा में पेट्रोलिंग के दौरान 9 एमएम की पिस्टल और दो मैगजीन बरामद हुईं। दोनों घटनाओं के संबंध में थाना घरिंडा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस और BSF मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बढ़ाने के लिए बॉर्डर पर पेट्रोलिंग जारी है। संवाद