फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आज और कल शाम लो प्रेशर से जाएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सरहिंद–मोरिंडा रोड पर पंजाब के गांव सुखोमाजरा में फेज-3 के अंतर्गत बिछी 1200 एमएम व्यास की पीएससी पाइपलाइन को बदलकर स्पाइरल वेल्डेड एमएस पाइपलाइन डालने का कार्य किया जाएगा। मरम्मत कार्य की वजह से सक्षम प्राधिकारी द्वारा 30 और 31 जनवरी तक 48 घंटे के शटडाउन की अनुमति दी गई है। शटडाउन की अवधि के दौरान फेज-3 कजौली से सेक्टर 39 स्थित जल संयंत्र तक कच्चे पानी की पंपिंग पूरी तरह बंद रहेगी। इसके चलते चंडीगढ़ में जलापूर्ति की व्यवस्था प्रभावित होगी। हालांकि सुबह के समय पानी की आपूर्ति सामान्य दबाव पर जारी रहेगी लेकिन शाम के समय जलापूर्ति कम दबाव पर की जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 30 जनवरी और 31 जनवरी दोनों दिनों में सुबह 3:30 बजे से 9:00 बजे तक पूर्ण दबाव पर पानी की आपूर्ति होगी। वहीं शाम को 6 बजे से 8:30 बजे तक पानी कम दबाव के साथ सप्लाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें