किसानों की समस्त बकाया गन्ना राशि का भुगतान
सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने की घोषणा
चंडीगढ़। हरियाणा में जिलास्तर के बाद अब उपमंडल स्तर पर पानी की जांच के लिए लैब खोली जाएंगी। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव स्तर पर टेस्टिंग किट भी मुहैया करवाई जा रही है ताकि ग्रामीण व्यक्ति भी पानी की गुणवत्ता जांच सकें। साथ ही किसानों को गन्ने की बकाया राशि का शीघ्र भुगतान किया जाएगा। हरियाणा के सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में लोगों को स्वच्छ एवं शुद्ध जल मिले। इसके लिए सभी अधिकारियों को समय-समय पानी की जांच व उसका क्लोरीनेशन करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्य के किसानों की समस्त बकाया गन्ना राशि का भुगतान कर दिया है। उन्होंनेे कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान सहकारी चीनी मिलों ने 490 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की, जिसकी 1819 करोड़ की राशि देय बनती है। राज्य सरकार ने 441 करोड़ रुपये ऋण के रूप में देकर इस राशि का भुगतान कर दिया है।