फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस घेरने जा रहे यूथ कांग्रेसियों पर पानी की बौछार

Wed, 16 Jul 2014 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और सीपीएस अविनाश चंद्र के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को विधानसभा का घेराव करने जा रहे यूथ कांग्रेसियों पर पुलिस ने पानी की बौछारें मारीं।
विज्ञापन


इसके बाद प्रदर्शनकारी वहीं धरना पर बैठ गए। पुलिस ने करीब दो सौ यूथ कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें शाम को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रधान बिक्रमजीत सिंह चौधरी ने बुधवार को बजट सेशन के दौरान विधानसभा के घेराव की चेतावनी दी थी।

पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की की

चेतावनी के बाद एहतियातन यूटी पुलिस ने कांग्रेस भवन के पास, पीजीआई की तरफ और सेक्टर 16 पर बैरिकेड लगा कर रास्ता बंद कर दिया गया था। चौधरी की अगुवाई में यूथ कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने सेक्टर 16 की तरफ बढ़े।

इस बीच यूटी पुलिस ने कांग्रेस भवन के सामने की सड़क पर थोड़ी ही दूर पर बैरिकेड लगा कर घेराबंदी कर ली थी। वर्करों ने पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की शुरू कर बैरिकेड हटाने की कोशिश की।

जवाब में पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद कांग्रेसी वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने वहां मौजूद करीब दो सौ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर सेक्टर 39 व 26 के थानों में पहुंचाया।
विज्ञापन

दागी नेताओं से मांगा इस्तीफा

प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रधान बिक्रमजीत सिंह चौधरी ने कहा है कि ड्रग रैकेट में नाम आने के बाद कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और सीपीएस अविनाश चंद्र को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ड्रग रैकेट के सरगना जगदीश भोला के खुलासे के बाद किसी सबूत की गुंजाइश नहीं रह जाती है। पूर्व मंत्री सरवन सिंह फिल्लौर के बेटे दमनवीर सिंह के अलावा मुख्य संसदीय सचिव अविनाश चंद्र का भी नाम सामने आ चुका है।

चौधरी ने आरोप लगाया कि चुन्नी लाल गाबा से बरामद डायरी में अविनाश के नाम की एंट्री हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें