फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः हुसैनीवाला हेड से पाक की तरफ छोड़ा गया 55 हजार क्यूसेक पानी, सतलुज दरिया उफान पर

Sat, 17 Aug 2019 05:01 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
सतलुज दरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरिके पत्तन हेड से हुसैनीवाला हेड में लगभग 55 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस कारण सतलुज दरिया उफान पर है। दरिया के आसपास बसे गांव के ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। कुछ निचले स्थानों पर दरिया का पानी भर गया है। सीमांत गांव कालू वाला के ग्रामीण दरिया के पानी को देख भयभीत हैं क्योंकि उक्त गांव तीनों तरफ से सतलुज दरिया से घिरा है।

विज्ञापन


चौथी तरफ से पाकिस्तान की सीमा लगती है। इस गांव के ग्रामीणों के लिए दरिया पार करने को पुल तक नहीं है। नाव के जरिए इधर से उधर आते जाते हैं। हुसैनीवाला हेड से जलस्तर कम करने के लिए पाकिस्तान की तरफ पानी छोड़ा गया है। इससे पाक के गांव भी प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन

गांव चांदी वाला के किसान तरसेम सिंह व दर्शन सिंह ने बताया कि चांदी वाला की कुछ जमीन बहुत नीचे है। इस कारण दरिया का पानी भर जाता है। दरिया पार बसे गांव के ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है, क्योंकि दरिया में बाढ़ आती है तो दरिया के आसपास बसे सभी गांवों को नुकसान पहुंचेगा। वर्ष 1988 में बाढ़ के कारण सीमांत गांवों का बहुत नुकसान हुआ था।

दरिया में जलस्तर बढ़ने से कई बार दरिया पार गांवों की फसल के अलावा उन्हें नुकसान पहुंचा है, क्योंकि अधिकतर गांव दरिया की जमीन पर बसे हैं। फिलहाल प्रशासन ने भी बाढ़ से निपटने के लिए पूरे प्रबंध किए हुए हैं। सीमांत गट्टी राजोके स्थित सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल डा. सतिंदर सिंह ने बताया कि गांव कालू वाला से किश्ती के जरिए दरिया पार कर बच्चे स्कूल में पढ़ने आ रहे हैं।

दरिया का पानी उफान पर है। उनके स्कूल में नौवीं, 10वीं व 12वीं के बच्चे गांव कालू वाला से आते हैं। किश्ती पर दरिया पार करने में बहुत खतरा होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें