फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन से पानी नहीं, ट्यूबवेल को जड़ा ताला

Sat, 04 Jan 2014 03:36 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 15 दिनों से ट्यूबवेल खराब होने के कारण कालोनी नंबर चार के निवासियों ने परेशान होकर ट्यूबवेल पर ताला लगा दिया और नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


कालीमाता मंदिर के पास बने ट्यूबवेल पिछले 15 दिन से खराब है। उसका मोटर खराब हो गया है। पानी की आपूर्ति न होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और काफी संख्या में लोग जमा हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इसमें महिलाएं भी काफी संख्या में थीं।

कांग्रेस कालोनी सेल के चेयरमैन शशि शंकर तिवारी ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। लोग पानी के बिना परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड में लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आखिर 15 दिनों से खराब मोटर को क्यों नहीं बदला जा रहा है।

कोट...
उन्हें शाम को सूचना मिली है। सूचना मिलते ही वे अधिकारियों को बता दिया। शनिवार तक मोटर ठीक करके ट्यूबवेल चला दिया जाएगा।
- शगुफ्ता परवीन, चेयरमैन, वाटर सप्लाई एंड सीवरेज डिस्पोजल कमेटी नगर निगम चंडीगढ़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें