फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सड़कों पर पानी, जीरकपुर में कई किलोमीटर लंबा लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शनिवार को पूरा दिन हुई बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने से कई किलोमीटर लंबा जाम लगा गया। इस दौरान राहगीरों को कई घंटे जाम में ही बिताने पड़े।
विज्ञापन

बरसात के दौरान पटियाला चौक पर भारी जाम लग गया। बनूड़ से जीरकपुर की साइड आने वाली लेन पर करीब ढाई किलोमीटर लंबा जाम था। वहीं, डेराबस्सी से जीरकपुर पटियाला चौक को आने वाली सड़क पर भी दो किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लगी हुई थी। फ्लाईओवर पर दोनों साइड जाम नहीं था। इसके अलावा मैकडी चौक पर भी भारी जाम देखने को मिला। भांखरपुर से लेकर डेराबस्सी तक वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। मैकडी चौक पर क्रॉसिंग के लिए छोड़े गए कट पर करीब दो से ढाई फुट तक पानी भरा हुआ था। इस कारण कई जगह वाहन पानी में बंद हो गए। इसके अलावा कई वाहन पानी लगने से खराब हुए और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

शहर में कामकाज पर भी भारी पड़ी बारिश बरसात से यातायात तो प्रभावित हुआ। साथ ही दुकानदारों व लेबर वालों पर शनिवार का दिन भारी रहा क्योंकि बरसात के कारण लेबर वालों को काम ही नहीं मिला और दूसरी ओर दुकानों पर भी ग्राहक कम ही नजर आए।
विज्ञापन


प्रशासन ने अलर्ट किया जारीबारिश के कारण सुखना चो में जल भराव के कारण स्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। इसके चलते बलटाना पुलिस की ओर से सोशल मीडिया ग्रुप्स के जरिए अलर्ट जारी किया है। इसमें लोगों को अपनी गतिविधियों को सतर्कता से करने के लिए कहा गया है और सुखना चो के नजदीक बनी झुग्गी-झोंपड़ी वालों को अलर्ट किया गया है। पिछले वर्ष सुखना चो में पानी छोड़े जाने के बाद बलटाना चौकी का सारा रिकॉर्ड भीग गया था और केस प्रॉपर्टी के रूप में खड़े दोपहिया वाहन भी बह गए थे जिन्हें बाद में जीसीबी की मदद से रोका गया था।

खेतों में बनी 80 फुट लंबी दीवार गिरी बरसात के कारण बलटाना क्षेत्र के एकता विहार कॉलोनी के नजदीक खेतों में बनी करीब 250 फीट लंबी दीवार में से 80 फुट लंबी दीवार गिर गई। बताया जा रहा है कि दीवार के साथ लोगों ने वाहन पार्क किए होते हैं। गनीमत यह रही के दीवार खेत की तरफ गिरी है यदि दीवार सड़क की तरफ गिरती तो कई वाहन दीवार के नीचे दब सकते थे। लोगों ने बताया कि खेतों की चहारदीवारी के लिए बनाई हुई है, जिसकी नींव न होने के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें