चंडीगढ़। न्यू कॉलोनी मलोया में पांच महीने से सड़क पर गड्ढा बन गया था। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में ‘सड़क पर गड्ढा, पानी भरने से लोग परेशान’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद सोमवार को पानी की लीकेज को ठीक कर दिया गया। पिछले पांच महीने से लोग परेशान हो रहे थे। स्थानीय निवासी प्रेम सिंह और विनोद ने बताया कि लीकेज को ठीक कर दिया गया है। पार्षद निर्मला देवी ने कहा कि मामले सामने आने पर इसे तुरंत ठीक करवा दिया गया है।