रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 7 से गांव भानु की ओर जाने वाली सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। बरसात के मौसम में इस सड़क पर आने-जाने वाले व्यक्तियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गांववासी कृष्ण कुमार, तरसेम सैनी, नीरज कुमार, मनीष कुमार, डिंपल कुमार, रामपाल सैनी, संजीव कुमार सैनी, बलबीर सिंह सैनी सहित अन्य लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में इस मार्ग पर पड़े गड्ढे दुर्घटनाओं का न्योता दे रहे हैं। दुपहिया वाहन चालकों व पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों की जिला प्रशासन से मांग है कि इस मार्ग को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए।