फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पानी बर्बाद किया तो आज से कटेंगे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम वीरवार से पानी बर्बाद करने वालों के खिलाफ चालान काटना शुरू करेगा। शिकायत मिलने के बाद पानी की बर्बादी करने वालों का दो हजार रुपये का चालान काटा जाएगा। वहीं, जुर्माना न भरने वालों का शुल्क पानी के बिल में जुड़कर आएगा। नगर निगम ने इसके लिए 18 टीमें बनाई हैं। इनकी निगरानी तीन अधिकारी करेंगे। यह अभियान वीरवार से जून माह तक चलेगा। नगर निगम ने नंबर जारी कर लोगों को पानी बर्बाद करने वालों की सूचना देने की अपील भी की है। बता दें कि निगम हर साल गर्मियों में टीमें बनाकर चालान करता है, ताकि कहीं पानी की किल्लत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें