फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसीम खान का 'करिश्मा' देखना है तो आज पहुंचे यहां

Fri, 13 Dec 2013 08:22 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन डिजाइन (आईएनआईएफडी) द्वारा तीन दिवसीय डिजाइन वर्कशाप का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस डिजाइन वर्कशाप में स्टूडेंट्स को डिजाइन की जानकारी देने के लिए फैशन डिजाइनर करिश्मा शाहनी और इंटीरियर डिजाइनर वसीम खान आज आईएनआईएफडी चंडीगढ़ में आएंगे। यह दोनों ही डिजाइनर आईएनआईएफडी में फैशन के कई मुद्दों पर चरचा करेंगे।

करिश्मा साहनी
करिश्मा शाहनी लंदन स्कूल आफ फैशन से ग्रेजुएट हैं। उनके डिजाइन देश के सबसे बड़े फैशन इवेंट लेक्मे फैशन वीक के दौरान प्रदर्शित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त वह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल में भाग ले चुके हैं। उनकी तैयार की गईं डिजाइन देश विदेश में प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसीम खान
इंटीरियर डिजाइनर वसीम खान स्पेटियल डिजाइन ग्रेजुएट हैँ। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट आफ  डिजाइन अहमदाबाद से ग्रेजुएशन किया है। वह लेमन डिजाइन में निदेशक हैं। यह एक अवार्ड विनिंग और ब्रांडिंग के साथ इंटीग्रेटेड डिजाइन कंसल्टेंसी है। खालसा हैरिटेज म्यूजियम और अहमदाबाद सिटी म्यूजियम को सजाने वाली कोर टीम के वह सदस्य हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें