नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन (आईएनआईएफडी) द्वारा तीन दिवसीय डिजाइन वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। वर्कशॉप में स्टूडेंट्स को डिजाइन की जानकारी देने के लिए फैशन डिजाइनर करिश्मा शाहनी और इंटीरियर डिजाइनर वसीम खान शुक्रवार को आईएनआईएफडी चंडीगढ़ में आएंगे। ये दोनों ही डिजाइनर आईएनआईएफडी में फैशन के कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
करिश्मा साहनी
शाहनी लंदन स्कूल ऑफ फैशन से ग्रेजुएट हैं। उनके डिजाइन देश के सबसे बड़े फैशन इवेंट लैकमे फैशन वीक के दौरान प्रदर्शित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त वह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल में भाग ले चुके हैं। उनकी तैयार की गईं डिजाइन देश-विदेश में प्रसिद्ध है।
वसीम खान
इंटीरियर डिजाइनर वसीम खान स्पेटियल डिजाइन ग्रेजुएट हैं। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन अहमदाबाद से ग्रेजुएशन किया है। वे लेमन डिजाइन में निदेशक हैं। यह एक अवार्ड विनिंग और ब्रांडिंग के साथ इंटीग्रेटेड डिजाइन कंसल्टेंसी है। खालसा हैरिटेज म्यूजियम और अहमदाबाद सिटी म्यूजियम को सजाने वाली कोर टीम के वह सदस्य हैं।