फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सोनू शाह हत्याकांड में जमानत पर चल रहे आरोपी के वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत ने सोनू शाह हत्याकांड में आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। इस मामले में गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई समेत आठ आरोपियों के खिलाफ अदालत में केस चल रहा है। इनमें से सात आरोपी देश की अलग-अलग जेलों में बंद हैं जबकि एक आरोपी धर्मेंद्र जमानत पर है, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हो रहा है। अदालत ने उसकी जमानत खारिज करते हुए गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। आरोपी धर्मेंद्र का नाम दो महीने सेक्टर-25 में अजय नामक युवक की हत्या के मामले में भी सामने आया है। इस केस में वह फरार चल रहा है। सोनू शाह हत्याकांड की सुनवाई में भी अदालत में पेश नहीं हो रहा है।पिछली तारीख पर धर्मेंद्र की मां ने अदालत में एक अर्जी दायर कर कहा था कि धर्मेंद्र की पत्नी बीमार है, उसका इलाज होना है, इसलिए वह अदालत में पेश नहीं हो सकता। इस पर सरकारी वकील हुक्म सिंह ने दलील दी कि वह जानबूझकर पेशी से बच रहा है। उसका नाम किसी और हत्याकांड में सामने आया है, जिसमें वह फरार है। यह जानकारी मिलने पर अदालत ने सख्ती दिखाई और धर्मेंद्र के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। धर्मेंद्र को सोनू शाह की हत्या के बाद सबसे पहले गिरफ्तार किया था। उस पर सोनू के हत्यारों को बुड़ैल के होटल में पनाह देने और हत्या के लिए रेकी करने के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें