कमालके गांव के नाके पर पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों ने जैसे ही काफिले में सबसे आगे आ रही दो गाड़ियों को रोका तो उनके लगभग 50 मीटर पीछे आ रहे अमृतपाल ने उन्हें देख लिया। उसने तुरंत अपने ड्राइवर से गाड़ी घूमाने को कहा। इसके बाद अमृतपाल का ड्राइवर गाड़ी मोड़कर हाईवे पर रॉन्ग साइड से ही भाग निकला।
हाईवे पर कुछ दूर जाने के बाद अमृतपाल की गाड़ी लिंक रोड पर मुड़ गई। आगे अमृतपाल सिंह मर्सिडीज कार से निकलकर अन्य कार में सवार हो गया। जबकि पुलिस का घेरा देख हरजीत सिंह व हरप्रीत सिंह पास ही स्थित एक घर में छिप गए।
मर्सिडीज की गाड़ी उसके एक समर्थक ने हरियाणा के एक व्यापारी से सेकंड हैंड खरीदकर चलाने के लिए दी। हालांकि पुलिस कह चुकी है कि यह गाड़ी अभी ट्रांसफर नहीं हुई थी। हरियाणा के व्यापारी से इस गाड़ी को खरीदने वाला रवैल सिंह ड्रग स्मगलिंग के आरोप में पकड़ा भी जा चुका है। पुलिस ड्रग कनेक्शन को लेकर भी जांच में जुट गई है। हरजीत सिंह के पास से एक पिस्तौल मिला है, जो लाइसेंसी है। पुलिस उसकी भी तफ्तीश कर रही है।
यह भी पढ़ें: Khalistan Amritpal Singh News: अमृतपाल की यहां मिली आखिरी लोकेशन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हो गया फरार