फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वार्ड नंबर 14 के पार्क की हालत खराब, लोगों का आना हुआ कम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर के वार्ड नंबर 14 में बने पार्क के नवीनीकरण के बाद हलका विधायक ने लोकार्पण किया था। उस समय आसपास के क्षेत्र के काफी लोगों का पार्क में आना जाना शुरू हो गया था। लेकिन रखरखाव की कमी के चलते इस पार्क में बड़ी-बड़ी झाड़ियां पैदा हो गई। इस कारण लोगों ने पार्क में आना कम कर दिया। लोगों को इन झाड़ियां में से सांप तथा अन्य जहरीले जानवरों के पैदा होने का डर पैदा होने लगा। इसके अलावा इस पार्क में बैठने के लिए लगाए गए बेंच भी टूटने शुरू हो गए।
विज्ञापन

सफाई करवाई जाए
पार्क में रख-रखाव की कमी के कारण झाड़ियां पैदा हो चुकी है जिनमें जहरीले जानवर हो सकते हैं जोकि पार्क में जाने वालों के लिए खतरा हो सकते हैं। झाड़ियों की सफाई करवाई जानी चाहिए। -कुलभूषण शर्मा, अध्यक्ष, यूनिफाइड रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, ढकोली।
लाइट्स का प्रबंध किया जाए
पार्क की सफाई करवा कर यहां पर लाइट्स का प्रबंध करना चाहिए, ताकि गर्मी के दिनों में लोग सुबह के समय सूर्योदय से पहले सैर कर सकें। इसके अलावा स्थाई तौर पर पार्क में माली का प्रबंध करना चाहिए जोकि रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधों का ख्याल रख सकें। - डॉ अजय यादव, शालीमार एनक्लेव।
विज्ञापन




मैंने पार्क के कुछ हिस्से की सफाई करवा दी है जो की आगे भी जारी रहेगी। -हरजीत सिंह मिंटा, वार्ड पार्षद।


इस पार्क में माली को रखने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा झाड़ियां की सफाई कल से शुरू करवा दी जाएगी। -चरणपाल सिंह, म्यूनिसिपल इंजीनियर, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें