अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान जारी है। सोमवार को पुलिस ने राज्यभर में 280 स्थानों पर रेड की। इस दौरान 51 एफआईआर दर्ज कर नशा तस्करी के आरोप में 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 2 किलो हेरोइन, 14 किलो भुक्की, 231 नशीली गोलियां, कैप्सूल और 7,800 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। ऑपरेशन के दौरान 100 से अधिक टीमों ने 280 रेड की और इस दौरान 289 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की। साथ ही 13 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने के लिए पुनर्वास केंद्रों पर उपचार के लिए राजी किया गया।