फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध नशे के विरुद्ध: 1.4 किलो हेरोइन और 72 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का युद्ध नशे विरुद्ध अभियान जारी है। सोमवार को पुलिस ने 335 स्थानों पर रेड की। इस दौरान 56 एफआईआर दर्ज कर नशा तस्करी के आरोप में 72 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 1.4 किलोग्राम हेरोइन, 50 किलोग्राम भुक्की, 269 नशीली गोलियां, कैप्सूल और 9.25 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। अभियान में एक हजार से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमें ने पूरे राज्य में 335 स्थानों पर रेड की और 366 संदिग्ध लोगों की जांच की। साथ ही 17 लोगों को नशा छोड़ने और पुनर्वास केंद्रों पर उपचार करवाने के लिए राजी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें