फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध नशे के विरुद्ध: 128 नशा तस्कर गिरफ्तार, 10.8 किलो हेरोइन व 2.4 लाख की ड्रग मनी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस ने 128 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10.8 किलो हेरोइन, 2 किलो अफीम और 2.40 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इस अभियान के दौरान 108 दिनों में गिरफ्तार किए गए तस्करों की कुल संख्या 17,897 हो चुकी है। विशेष डीजीपी (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 107 वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में 220 से अधिक टीमों ने राज्यभर में 499 स्थानों पर छापे मारे। इस कार्रवाई में कुल 81 एफआईआर दर्ज की गईं और 557 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने 69 लोगों की नशा छोड़ने व पुनर्वास केंद्रों पर इलाज कराने का भी फैसला लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें