फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी नंबरों का शौक: चंडीगढ़ियों ने CH-01 सी के नंबरों पर खर्च दिए 24.25 करोड़, आरएलए के आंकड़ों का खुलासा

Sat, 09 Sep 2023 02:19 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में सीएच01-सी सीरिज के फैंसी नंबरों की नीलामी शुरू हुई थी। अब सीएच01-सीआर तक पहुंच गए हैं। अब तक इन नंबरों की नीलामी से कुल 24.25 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
Fancy Number - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ियो को जितना शौक कारों का है, उससे ज्यादा उस पर लगने वाले फैंसी नंबरों का है। यही कारण है कि शहर के लोगों ने पिछले तीन साल में सीएच01-सी के फैंसी नंबर खरीदने पर ही 24.25 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। हर बार 0001 नंबर के लिए बोली 20 लाख रुपये से ऊपर लगती है। अन्य नंबर भी लाखों में बिक रहे हैं। 
विज्ञापन


सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में सीएच01-सी सीरिज के फैंसी नंबरों की नीलामी शुरू हुई थी। अब सीएच01-सीआर तक पहुंच गए हैं। अब तक इन नंबरों की नीलामी से कुल 24.25 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। विभाग के मुताबिक तीन साल में सीएच01-सीपी सीरीज से विभाग को सबसे ज्यादा 2.68 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके बाद सीएच01-सीक्यू सीरीज से 2.57 करोड़, सीएच01-सीएच से 2.31 करोड़, सीएच01-सीएम से 2.12 करोड़, सीएच01-सीआर से 1.97 करोड़ और सीएच01-सीएन के लिए 1.81 करोड़ रुपये मिले हैं। 

यह भी पढ़ें: Haryana: हाईकोर्ट ने कहा- FIR में जाति-धर्म का उल्लेख करना गलत, DGP को यह प्रथा रोकने का दिया आदेश
विज्ञापन


सीएच01-सीएम सीरीज के 466 फैंसी नंबरों की नीलामी से 2.12 करोड़, सीएच01-सीआर सीरीज की नीलामी से 1.97 करोड़, सीएच01-सीके सीरीज से 1.56 करोड़, सीएच01-सीएल से 1.55 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। इसी तरह सीएच01-सीजे सीरीज के नंबरों की नीलामी से विभाग को 1.50 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। बता दें कि नई सीरीज की नीलामी से अर्जित कुल राजस्व में पिछली सीरिज के बचे हुए नंबरों की नीलामी से प्राप्त राजस्व भी शामिल है।
विज्ञापन


पहली बार 25.43 लाख में बिका 0008 और 0005
सीएच01-सी सीरीज में सबसे महंगा नंबर सीएच01-सीपी-0008 बिका है। इसके लिए 25.43 लाख रुपये की बोली लगी, जबकि 0005 नंबर 25.05 लाख रुपये में नीलाम हुआ। ऐसा पहली बार हुआ था। यह नीलामी 20 मार्च 2023 को हुई थी। इसके बाद सीएच01-सीएच-0001 नंबर 50000 रुपये के आरक्षित मूल्य के मुकाबले 24.40 लाख रुपये में नीलाम हुआ जबकि सीएच01-सीक्यू सीरीज का सबसे ज्यादा डिमांड वाला नंबर 0001 नंबर 21.22 लाख रुपये में नीलाम हुआ। इसके अलावा 0009 नंबर के लिए 11.10 लाख रुपये की बोली लगी थी।

सीरीज                              राजस्व
सीएच01-सीपी                   2.68 करोड़
सीएच01-सीक्यू                  2.57 करोड़
सीएच01-सीएच                 2.31 करोड़
सीएच01-सीएम                  2.12 करोड़
सीएच01-सीआर                 1.97 करोड़
सीएच01-सीएन                  1.81 करोड़
सीएच01-सीके                   1.56 करोड़
सीएच01-सीएल                 1.55 करोड़
सीएच01-सीजे                   1.50 करोड़
सीएच01-सीजी                   1.43 करोड़

0001 नंबर के लिए सबसे बड़ी बोली
   नंबर                                बोली

सीएच01-सीएच-0001         24.40 लाख
सीएच01-सीक्यू-0001         21.22 लाख
सीएच01-सीएम-0001         18.19 लाख
सीएच01-सीआर-0001          16 लाख
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें