चंडीगढ़। सेक्टर-35 स्थित एक दुकान से नकदी और जरूरी दस्तावेजों से भरा बटुआ चोरी होने का मामला सामने आया है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-34सी निवासी अरुण भाटिया ने शिकायत दी कि 20 जुलाई 2026 को उनकी दुकान एससीओ नंबर-15, सेक्टर-35ए से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका बटुआ चोरी कर लिया। बटुए में 24 हजार रुपये नकद के अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 305(बी), 331(2) और 3(5) के तहत एफआईआर नंबर-116 दर्ज की है। आरोपी की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच जारी है।