पंचकूला। डॉ. वीपी नागपाल की शोधपरक पुस्तक भारत विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना’ का विमोचन 20 अप्रैल को सेक्टर-14 के हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी में किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे आयोजित होगा। पुस्तक में लेखक ने भारत के इतिहास के सबसे संवेदनशील अध्याय, अगस्त 1947 के विभाजन को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया है। 85 पृष्ठों के प्रथम भाग में विभाजन की वास्तविक घटनाओं को तथ्यात्मक और भावनात्मक रूप से पिरोया गया है, जबकि द्वितीय भाग में एक प्रतिष्ठित परिवार पर विभाजन के प्रभाव और उनके दर्द को विस्तार से दर्शाया गया है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तरुण भंडारी और डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री शामिल होंगे। संवाद