फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनेट चुनाव के लिए दुरुस्त हो मतदाता सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीनेट चुनाव के लिए बनी मतदाता सूची पर सवाल खड़े हो गए। कुछ वरिष्ठ शिक्षकों ने कहा कि 65 साल से ऊपर की आयु पार करने वाले शिक्षक भी इसमें मतदाता बने हैं। शिक्षकों का कहना है कि इसे दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन

सीनेट चुनाव पिछले साल होना था, लेकिन कोरोना के कारण स्थगित करना पड़ा। उसी दौरान मतदाता सूची बनी थी। वरिष्ठ शिक्षकों का कहना है कि पिछले साल जो शिक्षक 64 या इससे अधिक आयु के थे उनकी उम्र एक साल बढ़ गई। ऐसे में वह चुनाव में मत का प्रयोग नहीं कर सकते। जानकारों का कहना है कि शिक्षक सीनेट चुनाव में 65 साल तक वोट दे सकते हैं। ऐसे में मतदाता सूची सही की जानी चाहिए।
सीनेट चुनाव पर फैसला आज
सीनेट चुनाव कार्यक्रम पीयू ने हाईकोर्ट में 16 जुलाई को जमा कर दिया है। अब इस पर सुनवाई 19 जुलाई को होगी। सोमवार को फैसला आने के बाद ही अन्य तैयारियां उम्मीदवार शुरू करेंगे। संकाय चुनाव की तिथि बदलने को लेकर भी बहस हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें