फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: कम नहीं हो रहीं ब्लॉगर भाना सिद्धू की मुश्किलें, चैन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार

Sun, 28 Jan 2024 12:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

ब्लॉगर भाना सिद्धू को अब पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले एक महिला एजेंट से पैसे मांगने और फोन करके परेशान करने के आरोप में पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। इस बार भाना सिद्धू पर आरोप चैन स्नैचिंग का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर विवादों में रहने वाले ब्लॉगर काका सिद्धू उर्फ भाना सिद्धू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लुधियाना में दर्ज एक केस में अभी जमानत मिली ही थी कि अब उसके खिलाफ पटियाला के थाना सदर में एक मामला दर्ज हो गया है। संगरूर के रहने वाले सिद्धू के खिलाफ सोने की चेन छीनने के आरोप में केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस ने उसका तीन दिनों का रिमांड भी हासिल कर लिया है। सोमवार को सिद्धू को रिमांड खत्म होने पर दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना सदर में दर्ज एफआईआर में पटियाला के गोबिंद बाग इलाके के रहने वाले एक युवक ने आरोप लगाया है कि वह सन्नौरी अड्डे के नजदीक से जा रहा था। इसी दौरान कार सवार पांच नौजवान आए, जिन्होंने उसे घेरकर गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।

आरोपियों में से एक की पहचान शिकायतकर्ता ने भाना सिद्धू के तौर पर बताई। इसके बाद पुलिस ने भाना सिद्धू के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भाना सिद्धू के खिलाफ एक महिला एजेंट ने केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


आरोप था कि वीजा रिफ्यूज होने पर भाना सिद्धू ने महिला एजेंट को पैसों के लिए फोन करके परेशान किया था। यहां तक कि उसके घर के बाहर धरना लगाने की धमकी भी दी थी। इस मामले में बाद में पुलिस ने ब्लॉगर को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अभी हाल ही में सिद्धू को जमानत मिली थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें