पंजाब यूनिवर्सिटी में शनिवार को डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस एंड नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज की ओर से 1962 युद्ध पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। पीयू के गोल्डन जुबली हाल में सुबह 11 बजे सेमिनार का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह करेंगे।
इस मौके पर पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर भी होंगे। कार्यक्रम में शिव कुणाल वर्मा की किताब का विमोचन भी किया जाएगा।