फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म नहीं हुआ वायरस, न बरतें ढील...बाइक चलाकर दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के खात्मे के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। इस बीच कुछ लोगों की तरफ से लापरवाही भी बरती जा रही है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को सुबह 10.30 बजे सेक्टर-17 स्थित डीसी ऑफिस से एक बाइक रैली निकाली गई। इसमें लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालना करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। रैली के दौरान लोगों को वैक्सीन को लेकर भी जागरूक किया गया, ताकि सभी लोग वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं। इस रैली को एडीसी कुलजीत सिंह माही ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर एसडीएम सतीश कुमार जैन भी उपस्थित थे। डीसी ऑफिस से शुरू होकर यह रैली विभिन्न सेक्टरों से होते हुए सेक्टर-42 स्थित एसडीएम साउथ ऑफिस में जाकर समाप्त हुई। प्रशासन के अनुसार रैली में 100 से अधिक बाइकर्स ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें