फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डेंगू के साथ वायरल ने स्थिति की खराब, मच्छरों और ठंड से करें बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में डेंगू के साथ ही वायरल के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। देखते ही देखते डेंगू के मरीजों की संख्या 250 के पार पहुंच गई है। वहीं, वायरल के मरीजों से अस्पतालों की इमरजेंसी लगभग फुल हो चुकी है। मच्छरों के साथ ही वायरल से बचाव को लेकर विभाग जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। इसके बावजूद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि डेंगू से बचाव के लिए मच्छरों के साथ ही वायरल से बचाव के लिए ठंड का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह का कहना है कि ठंड से बचाव में लापरवाही न बरतें। बच्चों के साथ ही बड़ों को भी एहतियात बरतने की जरूरत है। खानपान में पौष्टिक आहार लें। हाथ धोने की आदत डालें। वहीं, मच्छरों से बचाव के लिए मानकों का पालन करें। फॉगिंग के लिए विभाग के हेल्पलाइन नंबर 7626002036 पर कॉल करें। डॉ. सुमन ने बताया कि जीएमसीएच-32, पीजीआई और जीएमएसएच-16 समेत सभी सिविल अस्पतालों में डेंगू जांच की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन


वायरल से बचाव के लिए ये करें
-खाने से पहले और बाद में हाथ धोएं
-पकाने से पहले सब्जियों को अच्छी तरह से धोएं
-फल खाने से पहले उसे अच्छी प्रकार से धो लें

- बीमार हैं तो सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें

- सार्वजनिक संस्थानों, विशेषकर अस्पताल से आने के बाद कपड़े बदलें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें