फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विनोद पाठक और हरविंदर शर्मा होंगे गुरु मदन लाल कौसर अवार्ड से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर में 15 अक्तूबर को 19 वां एमएल कौसर पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा। यह पुरस्कार दिल्ली के प्रसिद्ध तबला वादक पंडित विनोद पाठक और चंडीगढ़ के सितार वादक पंडित हरविंदर शर्मा को दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राचीन कला केंद्र की ओर से यह पुरस्कार दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वप्रसिद्ध मोहन वीणा वादक पद्मविभूषण पंडित विश्वमोहन भट्ट होंगे। वे ही पुरस्कार प्रदान करेंगे। मदन लाल कौसर प्राचीन कला केंद्र के संस्थापक है। उन्हीं के नाम पर यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
मंगलवार को सेक्टर 27 के प्रेस क्लब में प्राचीन कला केंद्र की रजिस्ट्रार डॉ. शोभा कौसर ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। इस मौके पर डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ समीरा कौसर तथा केंद्र की कार्यकारिणी समिति की सदस्य प्रो. मीरा मदान भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

पहला समारोह 2005 में, कई हस्तियां हो चुकीं सम्मानित
प्राचीन कला केंद्र के कार्यकारी बोर्ड ने 2004 में भारतीय शास्त्रीय कलाओं के प्रचार-प्रसार के लिए मौलिक कार्य करने वालों को दिए जाने वाले एक लाख रुपये के वार्षिक पुरस्कार की स्थापना का निर्णय लिया था। पहला पुरस्कार समारोह मार्च 2005 में आयोजित किया गया था।
अब तक प्रदर्शन कला के क्षेत्र की कई दिग्गज हस्तियां जैसे सितारा देवी को कथक, पं. मणिलाल नाग को सितार, उस्ताद शाहिद परवेज को सितार, पं. चरण गिरधर चंद को कथक, पं. बुद्धदेव दासगुप्ता को सरोद, डॉ. सरस्वती को भरतनाट्यम, सरोजा वैद्यनाथन भरतनाट्यम, पं. शंकर घोष को तबला, सोनल मानसिंह को ओडिसी नृत्य, पं. विश्व मोहन भट्ट को मोहन वीणा, पं. बिरजू महाराज को कथक, पं. शिव कुमार शर्मा को संतूर, शोभना नारायण कथक, पं. भजन सोपोरी को संतूर के लिए पुरस्कृत किया गया है।

मासिक बैठक के 25 वर्ष हो रहे हैं पूरे...
प्राचीन कला केंद्र की ओर से हर महीना मासिक बैठक होती है। इसमें संगीत और नृत्य का कार्यक्रम होता है। हर महीना के 11 तारीख को यह कार्यक्रम होता है। यह 25 वर्षों से लगातार चलता आ रहा है। 300 वीं मासिक बैठक की रजत जयंती पर दो दिवसीय मासिक बैठक का आयोजन 10 और 11 अक्टूबर को होगा। दो दिवसीय मासिक बैठक की रजत जयंती के अवसर पर प्रतिभाशाली एवं जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इनमें देबसागर मालिक संतूर पर, उस्ताद बाबर लतीफ तबला पर, वाणी राओ गायन एवं सौमेन भट्टाचार्य सितार पर अपनी प्रस्तुतियां पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें