चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित पॉलिटेकनिक कॉलेज फॉर वुमन में प्रो. विन दोसाज को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने वापस प्राचार्य पद पर नियुक्त कर दिया है। विभाग द्वारा सोमवार को यह निदेर्श जारी किए गए। हाई कोर्ट के चंडीगढ़ प्रशासन बनाम विन दोसाज और अन्य रिट पेटिशन केस में दिए निर्देश के तहत तकनीकी शिक्षा सचिव ने प्रो. विन को उनके रीज्वाइनिंग लेटर की तारीख से वापस प्राचार्य पद पर नियुक्त किया है जो कि 28 जून है।