फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहनात प्रकरण: 13वें दिन धरना स्थल पर हुई महापंचायत, ग्रामीणों ने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

Tue, 23 Aug 2022 06:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बवानीखेड़ा (हरियाणा)

सार

मंगलवार शाम तक प्रशासन से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद ग्रामीण हांसी की लाल सड़क पर संतलाल के शव को लेकर जाने की तैयारियों में जुटे रहे। गांव रोहनात में गत 10 अगस्त से ग्रामीणों का धरना चल रहा है। धरने पर ही गत 17 अगस्त को धरनारत ग्रामीण संतलाल की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
ग्रामीणों की महापंचायत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के गांव रोहनात में चल रहे ग्रामीणों के धरने के 13वें दिन मंगलवार को धरना स्थल पर महापंचायत हुई। महापंचायत में आसपास के गांवों से भी ग्रामीण पहुंचे। किसान सहित अन्य जन संगठनों के पदाधिकारियों ने भी महापंचायत में शिकरत की। महापंचायत में धरना कमेटी ने फैसला लिया कि मंगलवार शाम साढ़े चार बजे तक अगर जिला प्रशासन से लिखित मांगों पर सहमति बनती है तो ठीक अन्यथा ग्रामीण हांसी की लाल सड़क पर संतलाल के शव को रखकर धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। 

विज्ञापन


मंगलवार शाम तक प्रशासन से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद ग्रामीण हांसी की लाल सड़क पर संतलाल के शव को लेकर जाने की तैयारियों में जुटे रहे। गांव रोहनात में गत 10 अगस्त से ग्रामीणों का धरना चल रहा है। धरने पर ही गत 17 अगस्त को धरनारत ग्रामीण संतलाल की मौत हो गई थी। 

धरना स्थल पर मंगलवार को ग्रामीणों की महापंचायत हुई। महापंचायत में कई जन संगठनों और किसान संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे। महापंचायत सुबह 11 बजे शुरू हुई और शाम चार बजे तक चली। इसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि अगर मंगलवार शाम साढ़े चार बजे तक प्रशासन लिखित में धरना कमेटी को कोई आश्वासन नहीं देता तो वे इसके बाद हांसी की लाल सड़क पर संतलाल के शव के साथ ही अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर देंगे। 
विज्ञापन


गांव रोहनात से संतलाल की लाल सड़क तक शवयात्रा भी निकाली जाएगी। मंगलवार शाम तक प्रशासन के साथ कोई सहमति नहीं बनी। इसके बाद ग्रामीण हांसी की लाल सड़क पर संतलाल के शव को ले जाने के लिए शवयात्रा की तैयारियों में जुटे रहे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी गांव में डेरा डाल रखा है और अधिकारियों की भी सांसें फूली रहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें