नयागांव। न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर के गांव फिरोजपुर में गांव वालों ने करीब 15 शातिरों का लुटेरा गिरोह पकड़कर मुल्लांपुर पुलिस के हवाले कर दिया। गांव वालों का कहना है कि लुटेरों का कोई बड़ी लूट को अंजाम देना था। गांव के ही एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसने अपने खेतों में गेंहूं की फसल की फसल को ट्यूबवेल से पानी लगाया हुआ था और वह अपने नौकर के साथ खेतों में था। तभी उसे होमी भाभा कैंसर अस्पताल की ओर जाने वाली रोड पर स्कूटर पर जाते हुए रास्ते में करीब 15 लुटेरे नजर आए और इनके हाथों में तलवारें, सरिये, रॉड थी। उसका कहना है कि वह देखते ही पहचान गए कि यह लोग लुटेरे हैं। इसके बाद उसने अपने स्कूटर को वहां से भगा लिया और थोड़ी दूर जाकर गांव वालों को फोन करके इसकी जानकारी दी। जिसके बाद गांव वालों को आता देख कुछ लुटेरे गेहूं के खेतों में भाग गए और इनमें से पांच लुटेरों को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, मौके पर पहुंचे एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि उन्हें करीब 10 बजे गांव वालों का फोन आया था और इसके बाद तुरंत वे पुलिस पार्टी लेकर मौके पर पहुंचे और पांचाें लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। अभी इनकी पहचान की जा रही है। पुलिस ने कहा कि इनको अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर इनके बाकी साथियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।