फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम में गूंजा देव की ट्रांसफर का मामला, सदन की खास बातें

Fri, 29 Apr 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
‌िवविजय देव, सलाहकार, चंडीगढ़ प्रशासक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व सलाहकार विजय देव को शहर से गए डेढ़ माह से अधिक समय हो गया है। लेकिन अब भी उनकी छाप शहरवासियों और पार्षदों में है। शुक्रवार को नगर निगम सदन की बैठक में पूर्व सलाहकार विजय देव को दिल्ली वापस भेजने के मामले में कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। पूर्व मेयर सुभाष चावला ने मेयर पर आरोप लगाया कि उनकी पार्टी की ओर से अधिकारियों को धमकाया जा रहा है कि अगर वह उनके अनुसार काम नहीं करेंगे तो उनका भी तबादला देव की तरह कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस पर मेयर अरुण सूद ने कहा कि पूर्व सलाहकार को दिल्ली वापस बुलाने का केंद्र सरकार का प्रशासनिक निर्णय है। मेयर ने कहा कि विजय देव को शहर में भेजने और वापस बुलाने का निर्णय केंद्र सरकार का ही है। भाजपा कार्यकाल में ही विजय देव शहर में आए थे। चावला ने तो सदन में प्रस्ताव पास कर उन्हें वापस चंडीगढ़ भेजने की भी मांग की। चंडीगढ़ियन नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बना हुआ है। जिसमें पूर्व सलाहकार विजय देव को वापस लाने की मुहिम चली है। इसमें भाजपा और कांग्रेस नेता जुडे़ हुए हैं। जो जल्द पीएम मोदी को भी चिट्ठी लिखकर देव को वापस शहर में भेजने की मांग करने जा रहे हैं।

15 दिन बाद गांवों पर लगेगा टैक्स
शुक्रवार को 5 गांवों पर प्रॉपर्टी टैक्स लगाने का प्रस्ताव भी चर्चा के लिए आया। अगर सदन पास करता तो इसका ठीकरा भी भाजपा पर ही फूटता। इसलिए फिलहाल इसे टाल दिया है। लेकिन प्रशासन ने नगर निगम को जो चिट्ठी भेजी है उसमें स्पष्ट लिखा है कि नगर निगम बेशक निर्णय न ले। लेकिन 15 दिन बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। मेयर अरुण सूद का कहना है कि निगम की ओर से एक मांग पत्र प्रशासन को भेजा जाएगा। जिसमें कहा जाएगा कि प्रशासन की ओर से जो नोटिफिकेशन जारी की गई थी। उसमें हाउस टैक्स गांव पर नहीं लगाया गया। ऐसे में प्रॉपर्टी टैक्स से भी गांव वालों को छूट दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में शुरू होगा काम

अरुण्‍ा सूद मेयर - फोटो : file photo
मेयर अरुण सूद ने सदन में कहा कि जंडपुरा में पंपिंग स्टेशन बनाने के लिए पंजाब डेढ़ करोड़ रुपये एकड़ पर चंडीगढ़ नगर निगम को जमीन देने के लिए तैयार हो गया है। नगर निगम को दो एकड़ जमीन चाहिए। उनका कहना है कि पांचवें और छठे फेज से पानी लाने के लिए पाइप डालने का काम एक माह के भीतर चंडीगढ़ नगर निगम शुरू कर देगा। जबकि कांग्रेस ने सदन में कहा कि सांसद किरण खेर ने दावा किया था कि 2016 में शहर को दो नए फेज से पानी मिल जाएगा जो कि नहीं हुआ।

मेरे हाथ में कुछ नहीं : मेयर 
मल्टीलेवल पार्किंग चलाने और सेक्टर-17 की दो पार्किंग बंद करने के मामले में मेयर अरुण सूद ने चंडीगढ़ बिजनेस प्रमोशन काउंसिल के व्यापारियों को कहा कि उनके हाथ में अब कुछ नहीं है। सूद का कहना है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इन पार्किंग को बंद कर प्लाजा एरिया को विकसित करना है। सदन की बैठक स्थगित होने के बाद काउंसिल के पदाधिकारियों के साथ मनोनीत पार्षद एमपी कोहली और सतपाल बंसल भी मेयर से मिलने आए। जिसके बाद निर्णय लिया गया कि मेयर व्यापारियों को लेकर सलाहकार परिमल राय से मिलने के लिए जाएंगे। व्यापारियों का कहना है कि सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक पार्किंगों को बंद करने वह तैयार हैं इस बीच वह मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन लगाने को तैयार हैं। लेकिन इसके बाद इन्हें खोल दिया जाए। मेयर ने कहा कि 9 मई को मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन है। अगर उसके बाद कोई दिक्कत आती है तो फिर से पार्किंग स्थल खोलने पर विचार किया जाएगा।

7 दिन के लिए जा रहे हैं मेयर
मेयर अरुण सूद शनिवार को 7 दिन के लिए जर्मनी जा रहे हैं। मेयर ने बताया कि केंद्र सरकार के एक प्रोजेक्ट के लिए एक प्रतिनिधि मंडल जा रहा है जिसके वह भी सदस्य हैं।

सिटीजन चार्टर लागू, 2 मई से लागू
शुक्रवार को नगर निगम कमिश्नर और मेयर ने सिटीजन चार्टर लॉन्च कर दिया। मेयर अरुण सूद का कहना है कि दो मई से यह लागू हो जाएगा। मेयर का कहना है कि सिटीजन चार्टर की प्रति शहर की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशंस और पार्षदों को भी निशुल्क मुहैया कराई जाएगी। ताकि वह भी निवासियों को जागरूक कर सकें। लॉन्चिंग समारोह में मेयर और कमिश्नर दस मिनट देरी से पहुंचे, जबकि सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल समय पर आ गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें