अशोक कुमार विज मेमोरियल कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट 12 अप्रैल से शुरू होगा। इसका आयोजन प्रोफेशनल क्रिकेट क्लब चंडीगढ़ की ओर से किया जाएगा।
टूर्नामेंट में चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली की टीमें हिस्सा ले सकती है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले गुरु नानक पब्लिक स्कू ल सेक्टर -36 के क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएगे।
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की इच्छुक टीमें 20 मार्च से पहले अपनी एंट्री दर्ज करवा सकती है। एंट्री संबधी जानकारी केलिए सौरव विज से 9780614775 और 9914224755 पर संपर्क साध सकते है।