फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आईपीएस की शिकायत पर विज ने बुलाई एसीएस और डीजीपी की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक घंटे तक चली बैठक में आरोपों पर हुई चर्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश के आईजी स्तर के आईपीएस अधिकारी की ओर से प्रदेश के गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद की शिकायत के मामले में गृह मंत्री अनिल विज ने बैठक बुलाई। बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसीएस, डीजीपी शत्रुजीत कपूर के साथ-साथ शिकायतकर्ता आईपीएस अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में विज ने आईपीएस अधिकारी की ओर से एक्स कैडर, पदोन्नति और आईजी होम गार्ड पद पर तैनाती को लेकर जवाब तलब किया। करीब एक घंटे तक चली बैठक में आईपीएस के तमाम आरोपों पर चर्चा की गई। गौर हो कि आईपीएस अधिकारी ने गृह मंत्री को भेजी शिकायत में आरोप लगाया था कि उनको आईजी होमगार्ड के पद पर लगाया गया है, जबकि ऐसा कोई पद ही नहीं है। इसके अलावा उनकी सिक्योरिटी को भी हटा लिया गया है। शिकायत में आरोप लगाया कि एसीएस अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं और उनको व परिवार को परेशान किया जा रहा है। हालांकि, एसीएस टीवीएसएन प्रसाद कह चुके हैं कि आरोप झूठे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें