मुख्यमंत्री मनोहर लाल 14 सितंबर को सुबह 10 बजे सेक्टर-23 पंचकूला में हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी राज्य चौकसी ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने दी।
प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा अनुमानित 19.92 करोड़ रुपये की राशि से 1.98 एकड़ भूमि पर बनाया गया है। इस भवन में दो बेसमेंट हैं और तीन मंजिल हैं।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर ब्यूरो के महानिदेशक परमिंदर राय और हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बीएस संधू ने इस भवन का निरीक्षण भी किया।