बनूड़ पुलिस द्वारा पकड़े गए ड्रग्स रैकेट के मुख्य आरोपी जगदीश भोला की जिला अदालत में पेशी को लेकर नया मोड़ आ गया। पुलिस की तरफ से जिला अदालत में एक याचिका दायर की गई है।
इसमें पुलिस ने मांग की है कि आरोपी की जिला अदालत में पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की। ताकि आरोपी की सुरक्षा पूरी तरह बनी रहे। हालांकि अभी तक अदालत द्वारा इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक जिला अदालत में शनिवार को मटौर थाने के एसएचओ एनपीएस लहल की तरफ से याचिका दायर की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी की सुरक्षा को ध्यान में रखकर याचिका दायर की है। वहीं, दूसरी तरफ भोला की सोमवार को जिला अदालत में पेशी है।
जिक्रयोग है कि बनूड़ पुलिस ने 11 नवंबर ने काबू कि या था। इसके बाद राज्य की विभिन्न जिलों की पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही थी। वहीं, इसी बीच जनवरी में एक पेशी के दौरान उसने जिला अदालत के बाहर पत्रकारों से बातचीत में राज्य के राजस्वमंत्री पर ड्रग्स रैकेट में शामिल होने का आरोप लगाया था।
जिसके बाद से अक्सर भोले की पेशी वाले दिन कोर्ट के बाहर काफी मीडिया कर्मी व लोग मौजूद रहते हैं। इसके अलावा अन्य लोग भी कोर्ट आते हैं। ऐसे में भोले की सुरक्षा में कोई चूक न हो जाए। जिसके चलते पुलिस हर कदम काफी सोच समझकर रख रही है। इस दौरान भोला न्यायिक हिरासत में चल रहा है। वहीं, उसके केस से संबधित सप्लीमेंटरी चालान भी पेश किया जा चुका है।